बागेश्वर डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के लिए प्रभारी प्राचार्य रंजना साह को ज्ञापन दिया।
अभाविप के कुमाऊं सह संयोजक भूपेंद्र दानू के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंच छात्र-छात्राओं ने कहा कि सीटें कम होने से कई विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने आवेदन के सापेक्ष 20 प्रतिशत सीटों में बढ़ोतरी, छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, डायरेक्टर की नियुक्ति करने और सायंकाल कक्षाओं के संचालन की मांग उठाई। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, हरेंद्र दानू, शिवि तिवारी, लता थापा, पूजा आदि थे।
एनएसयूआई ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
बागेश्वर। कॉलेज में दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने से गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री और प्राचार्य का पुतला जलाया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री और प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य कॉलेज में नियमित उपस्थित नहीं रहती हैं। वहां पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, गणेश कुमार, पूजा आर्या, हर्षिता कांडपाल, संस्कार भारती, रोहित भारती आदि थे।