फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक की फेसबुक पर आई पोस्ट से मचा बवाल

विज्ञापन
कांग्रेस नेता हरीश ऐठानी के फेसबुक एकाउंट में डाली गई पोस्ट। फेसबुक से साभार - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की देर रात कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी की फेसबुक आईडी से की गई एक पोस्ट से कपकोट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कांग्रेसियों में बवाल मच गया। पोस्ट में ऐठानी की ओर से 26 जनवरी को कपकोट सीट से नामांकन करने की बात लिखी गई है। ऐठानी का कहना है कि उनके दोनों फोन शुक्रवार को खो गए। किसी ने शरारत कर पोस्ट डाली है। वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे बाद जिले के दिग्गज कांग्रेस नेताओं में शुमार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की फेसबुक आईडी से जैसे ही चुनाव लड़ने संबंधी पोस्ट आई। राजनीतिक हलकों के साथ ही कांग्रेस और विपक्षी दलों में हलचल मच गई। लोग पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने लगे। ऐठानी और कांग्रेस समर्थक कई लोगों ने ऐठानी की आईडी हैक होने और पोस्ट फर्जी होने के भी कमेंट किए। इस पर रातभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
शनिवार को कांग्रेस से टिकट के दावेदार ललित फर्स्वाण और हरीश चंद्र सिंह ऐठानी साथ दिखे। दोनों कपकोट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में थे। ऐठानी ने कहा कि शुक्रवार को कपकोट से बागेश्वर आते समय उनके दोनों फोन खो गए। किसी ने शरारत कर उनके आईडी से नामांकन करने संबंधी पोस्ट डाल दी। इस बात का पता उन्हें शनिवार सुबह चला। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। ललित फर्स्वाण के साथ लगातार चुनाव अभियान में हैं। पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। कहा कि पोस्ट डालने वाले ने 26 जनवरी को नामांकन करने की बात पोस्ट में लिखी है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक अवकाश होता है। उस दिन नामांकन नहीं होते। पोस्ट डालने वाले को इतनी भी समझ नहीं है। बताया कि दोनों फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। फोन के आईएमईआई नंबर नोट नहीं हैं। आईएमईआई नंबर का पता लगा रहे हैं। इसके बाद मामले की तहरीर दी जाएगी। वहीं, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी ऐठानी के फोन खोने की बात कही है। उनका कहना है कि ये विपक्षियों की चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें