फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने एक घंटा सड़क जाम की

Sat, 16 Mar 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गिरेछीना में शराब की दुकान खोलने का विज्ञापन जारी होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने गिरेछीना में एक घंटे तक सांकेतिक सड़क जाम किया। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द विज्ञापन निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान भुवन सिंह टंगड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गिरेछीना तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार विकास की बजाय शराब की दुकानें खोलकर क्षेत्र का विनाश करने पर तुली है। युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। जिस स्थान पर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, उसके आसपास के गांव में विद्यालय हैं। समीप ही धार्मिक स्थल भी बने हैं। वहां पर राजेंद्र टंगड़िया, प्रमोद कुमार, दिनेश सिंह, लछम सिंह, गिरीश पांडेय, पूरन सिंह, बहादुर सिंह, हीरा सिंह, रमेश सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें