फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Weather: बारिश से एक मकान ध्वस्त, दो घर क्षतिग्रस्त; नौ सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात

Fri, 30 Aug 2024 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान एक मकान ध्वस्त जबकि दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर में पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान एक मकान ध्वस्त जबकि दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए। बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से बंद हुई नौ सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।

बृहस्पतिवार की रात कपकोट विकासखंड में 20 मिमी और गरुड़ में सात मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान मल्लादेश निवासी अनीता देवी का आवासीय मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हुआ। बिलौरी के प्रकाश राम और बौड़ी निवासी मोहन लाल के आवासीय मकान भी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। कीमू निवासी मेहरबान सिंह, गुमान सिंह, लीती निवासी किशन सिंह और वज्यूला निवासी दीप चंद्र तिवाड़ी के मकान के आंगन टूट गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: HC की शिक्षा विभाग को फटकार, ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार

भूस्खलन, मलबा आने और बोल्डर गिरने से बंद हरीनगरी-पय्यां, वज्यूला-मवई-हरिनगरी, भानी-हरसिंग्याबगड़, कपकोट-तेजम, बदियाकोट-बोरबलड़ा, कपकोट-किरौली, काफलीकमेड़ा, भयूं-गुलेर, नामतीचेटाबगड़ सड़कों पर यातयात अब तक सुचारू नहीं हो सका है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि आपदा प्रभावितों को तहसील स्तर से मदद की जा रही है। बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें