फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-धरमघर बस सेवा नहीं हुई सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। करीब ढाई महीने से ठप हुई दिल्ली-धरमघर वाया बालीघाट बस सेवा का संचालन नहीं हुआ है। दिल्ली-भराड़ी बस सेवा भी नियमित नहीं चल रही है। बसों की सेवा प्रभावित होने से लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बाहरी रूटों की छह रोडवेज बसों का संचालन होता है। वर्तमान में केवल चार बसें ही नियमित संचालित हो रही हैं। जिनमें बागेश्वर-देहरादून रूट पर दो बसें चलती हैं। बरेली-बागेश्वर और दिल्ली-अठपैसिया बस का संचालन भी नियमित हो रहा है। वहीं, दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र से चलने वाली एकमात्र बस दिल्ली-धरमघर का संचालन नहीं होने से क्षेत्र से हल्द्वानी, दिल्ली आदि लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, कपकोट तहसील से चलने वाली दिल्ली-भराड़ी बस सेवा भी नियमित नहीं चल रही है। कभी तीसरे और कभी एक दिन छोड़कर बस बागेश्वर पहुंच रही है। दो महत्वपूर्ण बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। लंबी दूरी के लिए भी लोगों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकांश लोग दिल्ली जाने के लिए टैक्सी के सहारे बागेश्वर पहुंच रहे हैं, जहां से वह लंबी दूरी के वाहन पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। इधर, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने कहा कि चालकों की कमी के चलते दिल्ली-धरमघर बस सेवा का संचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली-भराड़ी बस सवारियां मिलने पर नियमित आ रही है। सवारियों की कमी होने से बस का नियमित संचालन प्रभावित हुआ है।
रोडवेज की चार बसों का संचालन नहीं हुआ
अल्मोड़ा। सोमवार को भी रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन रद्द रहा। अल्मोड़ा डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। जिस कारण संचालन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट, शाम 5.30 बजे की अल्मोड़ा-दिल्ली समेत एक अन्य सेवा का संचालन स्थगित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें