फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल में बागेश्वर को एक अदद पार्किंग नहीं मिली!

विज्ञापन
बागेश्वर में पार्किंग की कमी के कारण इस तरह से सड़क किनारे खड़े होते हैं वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बनने के 25 साल बाद भी बागेश्वर नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय में सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। नगरपालिका सड़क पर दो पार्किंग संचालित करती है। नगर में दोमंजिली पार्किंग का निर्माण कार्य दो साल से चल रहा है। बजट के अभाव में पार्किंग का काम रुका है।
विज्ञापन

15 सितंबर 1997 को जब अल्मोड़ा से अलग होकर बागेश्वर जिला अस्तित्व में आया तो लोगों को अन्य सुविधाओं के साथ ही पार्किंग सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद थी, लेकिन इन 25 वर्षों में पार्किंग सुविधा का विकास नहीं हुआ। बागेश्वर जिला मुख्यालय में सड़कों के किनारे वाहन खड़े होते हैं। नगरपालिका ताकुला रोड और पिंडारी रोड में सड़क किनारे दो पार्किंग का संचालन करती है। नगर के गरुड़ रोड में वर्ष 2020 से 60 वाहन क्षमता वाले दोमंजिली पार्किंग का निर्माण हो रहा है। राज्य अवस्थापना मद से पार्किंग के लिए 1.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। नगरपालिका पार्किंग का निर्माण कर रही है। अब तक केवल 50 लाख रुपये की पहली किश्त मिली है। अवशेष बजट न मिलने के कारण पार्किंग का काम रुक गया है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नगर की सड़कें जाम से जूझती हैं। जिले में 2400 चौपहिया वाहन पंजीकृत हैं। दोपहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहनों का भी दबाव नगर की सड़कों पर है, लेकिन पार्किंग सुविधा के विकास की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें