फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा और काफलीगैर को मिली 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हाल में जिले को मिलीं पांच नई 108 एंबुलेंस में से एक एंबुलेंस कपकोट के दूरस्थ इलाके शामा और एक एंबुलेंस काफलीगैर के लिए आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि तीन एंबुलेंस जिला मुख्यालय में रखीं गईं हैं। अब जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या नौ हो गई है।
कपकोट विकासखंड के शामा, लीती, गोगिना, रमाड़ी, नामतीचेटाबगड़ के लोग 108 सेवा के लिए कपकोट पर निर्भर रहते थे जबकि कपकोट से शामा 26 किमी, लीती 34 किमी, नामतीचेटाबगड़ 44 किमी, गोगिना की दूरी 51 किमी है।
विज्ञापन

वहां कोई भी हादसा होने या गंभीर रूप से बीमार लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर 108 सेवा के लिए कपकोट पर निर्भर रहना पड़ता था।
कपकोट से 108 एंबुलेंस आने में काफी समय लग जाता था। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी शामा को 108 एंबुलेंस सेवा प्रदान करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने यह मामला कई बार सीएमओ के सामने भी उठाया। अब शामा को 108 एंबुलेंस मिली है। इससे सीमांत इलाके के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें