फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों में हुआ इजाफा, जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे 500 से अधिक मरीज

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में बदलाव का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना 500 से अधिक ओपीडी हो रही है। अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, मौसमी बुखार, एलर्जी, पेट संबंधी बीमारी के हैं।
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व अस्पताल में रोजाना 250 से अधिक मरीज आ रहे थे। त्योहार के बाद से अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि त्योहार के दौरान खानपान के प्रति सावधानी कम हो जाती है।
वहीं मौसम में भी बदलाव हो रहा है। इस दौरान अतिरिक्त सावधानी न बरतने से बीमारियां भी बढ़ने लगतीं हैं। जिला अस्पताल में भी इन दिनों सुबह से जांच करवाने के लिए मरीजों की लाइन लग रही है। अधिकतर मरीज मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। मरीजों का उपचार करने के साथ चिकित्सक अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद दोगुने हो गए मरीज
बागेश्वर। जिला अस्पताल में इस माह 1996 लोग स्वास्थ्य की जांच करवा चुके हैं। दीपावली से पूर्व एक नवंबर को 349 की ओपीडी हुई थी। दो नवंबर को 254, तीन नवंबर को 193 लोगों ने जांच कराई। दीपावली के दौरान मरीजों की संख्या बेहद कम थी। चार नवंबर को 41, पांच नवंबर को 62, छह नवंबर को 131 की ओपीडी हुई। त्योहार के बाद जांच करवाने वालों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। आठ नवंबर को जहां 506 की ओपीडी हुई। वहीं नौ नवंबर को जिला अस्पताल में 460 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
मौसम में बदलाव के साथ खानपान और रहन-सहन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। मरीजों को पानी उबाल कर पीना चाहिए। ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए। जीवन स्तर को अनुशासित रखने पर ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें