फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमान बजट वितरण के विरोध में 5 जिपं सदस्यों ने आमरण अनशन शुरू किया

विज्ञापन
बागेश्वर में आमरण अनशन पर बैंठी जिला पंचायत सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत के पांच महिला सदस्यों ने जिपं पर असमान बजट वितरण का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन पर बैठने से पहले जिपं सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में तालाबंदी भी की।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रेखा देवी, पूजा आर्या और रूपा कोरंगा ने शुक्रवार की सुबह जिला पंचायत में तालाबंदी करने के साथ ही नारेबाजी की। इसके बाद पांचों सदस्य जिपं परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए। जिपं सदस्य गोपा धपोला ने कहा कि जिपं में लगातार मनमानियां की जा रही है। बजट का असमान वितरण किया जा रहा है। इसके विरोध में पूर्व में कई महीने तक जिला पंचायत सदस्य आंदोलन चला चुके हैं। इसके बाद समान बजट वितरण पर सहमति बनी थी। जिपं के अधिकारियों ने समान बजट वितरण का लिखित आश्वासन भी दिया लेकिन इस आश्वासन पर अमल नहीं किया।
आमरण अनशन पर बैठे जिपं सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर तीन जनवरी को उन लोगों ने जिपं में तालाबंदी करने के साथ ही जिपं के अधिकारियों का घेराव किया था। तीन दिन के भीतर समान बजट वितरण पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन छेड़ने का एलान किया था। उसी के अनुरूप उन लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया है। समान बजट आवंटित न होने से उन लोगों के निर्वाचन क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध हो गया है। जिपं की अनियमितताओं पर कार्रवाई होने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें