फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34.30 लाख में बनकर तैयार हुआ औषधि भंडार का भवन

विज्ञापन
बागेश्वर सीएमओ कार्यालय परिसर में औषधि भंडार भवन का लोकार्पण करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। चिकित्सा के क्षेत्र में जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सीएमओ कार्यालय में औषधि भंडार भवन बनकर तैयार हो गया है। रविवार को डीएम विनीत कुमार ने औषधि भंडार भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कोविड काल में जिले में औषधि भंडार कक्ष नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां और वैक्सीन आदि सामग्री को रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। परेशानी को देखते हुए डीएम ने औषधि भंडार भवन के निर्माण के लिए जिला योजना से 34.30 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की। ग्रामीण निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कार्य करवाया। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि अब विभाग के पास औषधि भवन कक्ष उपलब्ध है। ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाइयां रखने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहां पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. एनएस टोलिया, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें