फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव पंत बने पतंजलि के जिला युवा सह प्रभारी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रमाणपत्र के साथ पतंजलि योग समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राधाकृष्ण मंदिर में पतंजलि योग समिति की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में जिले के गांव-गांव तक योग का प्रसार करने पर चर्चा हुई। बैठक में गौरव पंत को जिला युवा सह प्रभारी, महेश पांडेय को तहसील प्रभारी और नरेंद्र सिंह को युवा महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक गणेश कांडपाल और पतंजलि समिति के जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने विश्व योग दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि इसी तरह से योग का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना है। बैठक में रोजान सुबह पांच बजे से आयोजित होने वाले शिविर में अधिकाधिक लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई। संचालन युवा राज्य सह प्रभारी केवलानंद जोशी ने किया। वहां पर पतंजलि महिला प्रभारी नीलम रावत, नीमा पांडेय, मोहिनी कोरंगा, किरन परिहार, भुवन चौबे, पूरन सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें