बागेश्वर में आयोजित वाणिज्य कॉन्क्लेव में उतपादों का जायजा लेते विधायक दास। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि आयोजन का मकसद स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।
सीडीओ डीडी पंत ने कहा कि स्थानीय उत्पादों का निवेश करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। लोकल मार्केट के अलावा अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। आगे भी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डीजीएफटी के महानिदेशक राकेश कुमार, निदेशक जन शिक्षण संस्थान डॉ. जितेंद्र तिवारी, झिरौली मैग्नेसाइट कंपनी के प्रबंधक जॉब चरेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर आदि थे। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का संचालन एडीओ उद्योग पंकज तिवारी ने किया।