फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार और सड़क की मांग को लाहुरघाटी विकास मंच ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क, शिक्षा और संचार सुविधाओं की मांग को लेकर लाहुरघाटी विकास मंच के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बदहाल मोटर मार्गों में डामरीकरण, नए सड़कों का निर्माण, हाईस्कूल के उच्चीकरण और संचार सुविधा के लिए टावर लगाने की मांग की। विकास मंच ने जल्द समस्याओं के निदान की कार्रवाई नहीं होने पर 18 जुलाई से जखेड़ा और छानीसेरा में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लाहुरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जाख-बैगांवकालरौ मोटरमार्ग में पांच किमी तक डामरीकरण कराने, सुराग-भगदानू-मोपटा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करवाने, सुराग मोटर मार्ग में काटी गई नाप भूमि का मुआवजा देने, हाईस्कूल जखेड़ा को उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट की मान्यता प्रदान करने, छानीसेरा के डनेरा तोक और गनीगांव में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग उक्त समस्याओं के निदान को आवाज उठाते आ रहे हैं। अगर जल्द शासन-प्रशासन ने समस्याओं के निदान को कार्य नहीं किया तो आंदोलन ही एकमात्र विकल्प होगा। इस मौके पर विकास मंच के सचिव आनंद सिंह कुंवर, हरीश सिंह, नंदन सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें