फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 100 मीटर दौड़ में कोमल नेगी, 200 मीटर में निधि मेहता प्रथम

Mon, 18 Dec 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कोमल नेगी, 200 मीटर में निधि मेहता, 400 मीटर में दीपा तिवारी, 1500 मीटर में विनिता पैनवाल ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कोमल बिष्ट, अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अनुष्का फुलारा, 600 मीटर में गायत्री अधिकारी ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 वर्ग की बालिका वर्ग की लंबी कूद में कृतिका, ऊंची कूद में कल्पना चिलवाल पहले स्थान पर रही। अंडर-14 की बालिका वर्ग की गोला फेंक में साक्षी मेहरा, लंबी कूद में गरिमा, ऊंची कूद में आयुषी धौनी पहले स्थान पर रही। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, प्रधान सहायक रजनी वर्मा, संदीप वर्मा, अशोक कुमार, धन सिंह धौनी, शिवदत्त पांडे, पूनम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें