फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियो से गुलजार कौसानी और बागेश्वर

विज्ञापन
कौसानी में हसीन वादियों का लुत्फ उठाते सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। इन दिनों कौसानी और बागेश्वर में सैलानियों की आमद तेज हुई है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से होटल कारोबारियों के साथ ही व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

कौसानी में लगभग हर होटल पैक है। बंगाली सैलानियों के साथ ही देश के अन्य इलाकों से अच्छी तादाद में सैलानी कौसानी पहुंच रहे हैं। सैलानी कौसानी के बाद बैजनाथ और बागेश्वर भी पहुंच रहे हैं। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आमद से बागेश्वर के होटल भी गुलजार हैं। सैलानियों की आमद से होटल व्यवसायियों ने भी राहत महसूस की है। कौसानी, बागेश्वर के होटल व्यवसायी वर्ष 2020 के लॉकडाउन के बाद से परेशान थे। अब सैलानियों की आमद बढ़ने से आने वाले समय में हालात सामान्य होने की उम्मीद कारोबारी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें