कांडा के भद्रकाली में कांडा कमस्यार को विकासखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। 1956 से उठाई जा रही कांडा-कमस्यार पृथक विकासखंड की मांग पूरी न होने से क्षेत्र के लोगों में सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा भड़कने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने कांडा कमस्यार विकास समिति के बैनर तले ब्लॉक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
कांडा कमस्यार विकास समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन के बाद बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई। भद्रकाली पंचायत घर में हुई बैठक में कांडा कमस्यार विकास समिति का पुनर्गठन किया गया। एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी को अध्यक्ष, महेश सिंह राठौर और हरीश सिंह डसीला को उपाध्यक्ष, सुरेश रावत को सचिव, राजेंद्र सिंह गैड़ा को कोषाध्यक्ष, पंकज डसीला मीडिया प्रभारी, एडवोकेट दीवान सिंह माजिला को जिला संयोजक, डॉ. नंद राम, भवान सिंह धपोला, खड़क सिंह धामी को संरक्षक चुना गया।
तय हुआ कि 24 जुलाई को समिति की बैठक खातीगांव में संपन्न होगी। कहा गया कि जब तक कांडा कमस्यार को विकासखंड का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक सूरज कुमार, गोपाल सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह धपोला, राजेंद्र सिंह धामी, रमेश सिंह बोरा आदि गांवों के लोग मौजूद थे।