फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य, व्यय और पुलिस प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
बागेश्वर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते प्रेक्षक व्यय। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह और पुलिस प्रेक्षक नबाम गुगंटे ने शनिवार को जिले का दौरा किया। उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बागेश्वर डिग्री कॉलेज में जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रॉग रूम, मतगणना हॉल आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षकों को बताया कि कपकोट और बागेश्वर सीट के लिए कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मतगणना कक्षों का निर्धारण किया गया है। मतदान कार्मिकों के लिए पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। सभी पोलिंग पार्टियों को सामग्री 12 फरवरी को उपलब्ध करा दी जाएगी। 13 फरवरी को ईवीएम के साथ टीमों को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इधर, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) और व्यय लेखा अनुरक्षण कक्ष का निरीक्षण भी किया। वहां पर नोडल अधिकारी एमसीएमसी/जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट आदि थे।
अल्मोड़ा की छह सीटों के लिए दो व्यय प्रेक्षक तैनात
अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की छह सीटों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। सिल्ट, द्वाराहाट और रानीखेत के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी आर ए ध्यानी को तथा अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर सीट के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रामकृष्ण केडिया को तैनात किया है।
विज्ञापन

दोनों प्रेक्षकों ने अल्मोड़ा पहुंचने पर नवीन कलक्ट्रेट में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही डीएम कार्यालय में डीएम और एसएसपी समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व प्रत्येक प्रत्याशी का लेखाजोखा उनकी उपस्थिति में तीन बार जांचा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम वंदना ने दोनों व्यय प्रेक्षकों को विभिन्न टीमों की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ नवनीत पांडेय, नोडल व्यय अनुवीक्षण हेमेंद्र गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें