नगरपालिका बागेश्वर के बागनाथ वार्ड में घास के ढेर पर लगी आग बुझाते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दीपावली के दौरान नगर में चला आतिशबाजी का खेल एक पशुपालक के लिए नुकसान का कारण बन गया। रात के समय एक जलता हुए रॉकेट उनके घास के ढेर (लूट्टे) में गिरा और देखते हुए देखते पांच ढेर जल गए। पशुपालक के सामने चारे का संकट पैदा हो गया है।
नगरपालिका क्षेत्र के बागनाथ वार्ड निवासी आनंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार की रात एक रॉकेट उनके घास के ढेर में आ गिरा और घास को चपेट में ले लिया। शाम के समय हवा चल रही थी। जिसके कारण आग तेजी से फैली और पास में रखे चार घास के ढेर भी जलने लगे।
आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पानी लेकर आग बुझाने दौड़े। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग से घास के साथ ईंधन के लिए रखी लकड़ियां भी जलकर खाक हो गई। हरीश जोशी, सोनी जोशी, कमला जोशी, केशव, ममता आदि लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ढेर पूरी तरह से जल चुके थे। संवाद
बिलौना में घास के ढेर में लगी आग
बागेश्वर। शुक्रवार की रात को बिलौना निवासी लीला देवी के घास के ढेर में आग लग गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फायर सर्विस को दी। एफएसएसओ महेश चंद्र ने बताया कि जानकारी मिलते ही जवान मौके पर गए और होज पाइप की मदद से पानी डालकर आग को काबू किया और बड़ा हादसा होने से बचाया।