फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.85 लाख वैल्यू वाली इनोवा कार की बोली एक लाख से शुरू होगी, मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत की इनोवा कार की नीलामी 31 अगस्त को होनी है और इसकी बोली एक लाख रुपये से शुरू होगी। इसकी विज्ञप्ति जारी होते ही बवाल मच गया। जिपं उपाध्यक्ष और और जिपं सदस्यों ने जिला पंचायत की परिसंपत्तियों को कौड़ी के भाव बेचने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिपं पंचायत की कार का बीते वर्ष 10 जून को बीमा कराया गया था। नौ जून 2021 तक वैध बीमा में कार की वैल्यू 5.85 लाख अंकित है। बागेश्वर की जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही उपाध्यक्ष और सदस्यों के आंदोलन की वजह से घिरी हैं। ऐसे में कार नीलामी के मुद्दे के जोर पकड़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को समाचार पत्रों में जिपं की कार की नीलामी की विज्ञप्ति जारी होते ही इस लक्जरी कार को लेकर जिले में चर्चा छिड़ गई है। पिछले दो माह से जिपं के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और आठ असंतुष्ट जिपं सदस्यों के हाथ एक अच्छा मुद्दा लग गया है। जिपं की ओर से बीते 13 अगस्त को जारी विज्ञप्ति में जिपं की इनोवा कार (यूके/02/8586) की नीलामी संयुक्त निदेशक पंचायतीराज की स्वीकृति के अनुसार करने का उल्लेख है। 31 अगस्त को होने वाली नीलामी में कार नीलामी की बोली एक लाख रुपये से ऊपर छूटेगी लिखा गया है। नीलामी की रकम उसी दिन जमा करने के बाद कार की चाबी सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोली दाता को सौंप दी जाएगी।
जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा है कि मात्र छह वर्ष चली कार की नीलामी बोली एक लाख रुपये लगाना संदेह पैदा करता है। पूर्व जिपं अध्यक्ष वर्तमान में शामा के जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में 17 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार खरीदी गई थी, उस समय जिपं अध्यक्ष को राज्यमंत्री का रुतबा हासिल था। कार इस कार्यकाल में 20 बार देहरादून का चक्कर लगा चुकी है। अच्छी हालत में है। कार की बोली एक लाख रुपये से शुरू करना जिपं की परिसंपत्तियों को कौड़ी के भाव बेचने का प्रमाण है। इस प्रकरण की तत्काल जांच होनी चाहिए और तब तक कार की नीलामी पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जारी रहा आंदोलन
बागेश्वर। बीते 15 जून से जिपं की कार्यप्रणाली के विरोध में आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, रेखा देवी ने मंगलवार को भी धरना दिया। कहा कि जिला पंचायत की मनमानियों पर अंकुश लगने तक आंदोलन जारी रहेगा।
शासन से कार नीलामी की स्वीकृति मिली है। परिवहन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर बोली की रकम तय की गईग् है। सब काम नियम से हुआ है। आरोप बेबुनियाद है। - बसंती देव, जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर
परिवहन विभाग ने कार की वैल्यू एक लाख रुपये आंकी है। इसी के अनुसार एक लाख रुपये से बोली लगाई गई है। एक लाख रुपये से बोली की शुरूआत होगी। कार की वैल्यू मापने में जिला पंचायत कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है। - डॉ. सुनील कुमार अपर मुख्य अधिकारी जिपं बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें