फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमानदारी का परिचय देने वाले दफौटी हुए सम्मानित

विज्ञापन
बागेश्वर में ईमानदारी का परिचय देने वाले दफौटी को सम्मानित करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में 50 हजार रुपये मिलने की सूचना एसडीएम को देने के लिए बागनाथ मंदिर समिति और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने हरीश सिंह दफौटी को सम्मानित किया। सोसायटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा और मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

हरीश की इस ईमानदारी को कई अन्य लोगों ने भी खूब सराहा है। लोगों की जबान समेत सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस मामले का उदाहरण देकर सकारात्मक महसूस कर रहे हैं।
बागनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को हरीश को रुपये मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना देकर एसडीएम हर गिरि को यह राशि सौंपी। सम्मान समारोह में दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, दिगंबर सिंह परिहार, राजा साह गंगोला आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम हर गिरी ने बताया कि बागनाथ मंदिर में गिरी राशि कानूनगो रमेश राम की थी। वह डीएम के भ्रमण कार्यक्रम में साथ गए थे। वहां जाने से पहले उन्होंने चेक से बैंक से राशि निकाली थी। साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें राशि सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें