बागेश्वर के प्रकटेश्वर मंदिर में होली गायन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। होली का त्योहार करीब आते ही नगर में होली की महफिल सजने लगी है। पुरुष होल्यारों के साथ महिला होल्यार भी उत्सव की तैयारियों में जुट गई हैं। महिला होल्यारों की एक टोली अल्मोड़ा में होने वाली होली उत्सव में भागीदारी करने वाली है। जिसके लिए महिलाओं ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास के दौरान महिला होल्यारों ने जमकर होली गीतों का गायन किया और विभिन्न स्वांग भी किए।
सोमवार को नगर के प्रकटेश्वर मंदिर में महिला होल्यारों ने होली की महफिल सजाई। महिलाओं ने सिद्धि के दाता गिरिजा नंदन... से होली गायन की शुरुआत की। मत जाओ पिया होली आय रही...., सबके पिया होरी खेलें..., मन लागो छौ...., मेरो री मनमोहना रे..., घड़ा उठाइ दे सिर पर रख दे, डगर बताय दे पनघट की... सहित तमाम होली गीतों का गायन किया। होल्यार डॉ. शेफाली साह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अल्मोड़ा में होने वाली होली उत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। वहां पर तारा साह, मोना साह, मधु साह, पूनम साह, उषा चौधरी, आरती साह आदि थे।