बागेश्वर में ऐपण कार्यशाला में ऐपणों के साथ प्रतिभागी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में जन शिक्षण संस्थान की ओर से ऐपण कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ऐपण व्यवसायी पूजा पडियार ने कहा कि पारंपरिक ऐपण में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कार्यशाला में 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कक्षा छह में उन्होंने ऐपण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था और 11वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही ऐपण में स्वरोजगार खोज लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि लोक कला ऐपण को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान युवाओं को प्रशिक्षित कर रहा है। प्रशिक्षक संध्या पंत ने प्रतिभागियों को ऐपण की बेसिक जानकारी दी। वहां पर विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल आदि थे।