राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों के तहत हुई व्यंजन प्रतियोगिता में व्यंजनों का स्वाद चखते डीएम।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत मनाए जा रहे उत्तराखंड महोत्सव में कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता हुई। तीन वर्ग में हुई प्रतियोगिता में 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्नैक्स वर्ग में हेमा लोहनी, मेनकोर्स में चंदा उपाध्याय और डेजर्ट में पुष्पा हरड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले महोत्सव का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक कमेटी में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट और भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी थीं। वहां पर एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।