फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग से नहीं बनेगा जिला अस्पताल, वर्तमान परिसर का होगा विस्तार

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर में इसी स्थान पर होगा दफ्तरों के भवन और पार्किंग का निर्माण। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला बनने के 25 साल बाद भी जिला अस्पताल को अपना भवन नहीं मिला है। बीते वर्ष अक्तूबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलग से जिला अस्पताल का भवन बनाने की घोषणा की थी। अब सीएम के ही निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (वर्तमान जिला अस्पताल परिसर) का विस्तार करने की योजना तैयार की गई है यानि कि अब जिला अस्पताल का भवन अन्यत्र नहीं बनेगा। जिला अस्पताल परिसर के विस्तारीकरण का कार्य दो फेज में होगा।
विज्ञापन

बीते 13 अक्तूबर को जिले के भ्रमण पर आए सीएम धामी ने तत्कालीन विधायक वर्तमान मंत्री चंदन राम दास की मांग पर बागेश्वर में जिला अस्पताल का भवन बनाने की घोषणा की थी। कहा था कि खोली नामक स्थान पर बेस अस्पताल के लिए चयनित भूमि पर जिला अस्पताल का भवन बनाया जाएगा। भूमि संबंधी अड़चन के कारण डीएम के निर्देश पर वर्तमान जिला अस्पताल परिसर का ही विस्तार करने की योजना तैयार की गई है। इसकी प्रारंभिक डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। वर्तमान परिसर में डॉक्टरों के बैठने तक की जगह नहीं है। एक कक्ष दो-दो डॉक्टरों को आवंटित किया गया है। संवाद
होम्योपैथिक भवन टूटेगा, पर्यावरण मित्रों के आवास होंगे शिफ्ट
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्यूडी) ने दो फेज में जिला अस्पताल परिसर के विस्तार की प्रारंभिक डीपीआर तैयार की है। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि पहले फेज में जिला अस्पताल के सामने स्थित मंदिर परिसर के पास स्थित आठ हजार वर्ग फीट की जमीन के भूतल में स्थायी पार्किंग बनेगी। ऊपरी मंजिलों में आई यूनिट, लैब, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों के चैंबर बनेंगे। होम्योपैथिक भवन ध्वस्त किया जाएगा। पर्यावरण मित्रों के आवास शिफ्ट होंगे। बताया कि दूसरे फेज में चार हजार वर्ग फुट स्थान चिह्नित किया गया है। ट्रामा सेंटर के बगल में स्थित आयुर्वेद यूनिट का भवन टूटेगा। रक्तकोष के बगल तक भूमि को खाली किया जाएगा। भूतल पर स्थायी पार्किंग के साथ ही ओपीडी कक्ष बनाया जाएगा। पंचकर्म यूनिट का भवन बनेगा। डायलिसिस यूनिट भी इस भवन में शिफ्ट की जाएगी। आरडब्यूडी के ईई रमेश चंद्रा ने बताया कि करीब 16 करोड़ लागत की प्रारंभिक डीपीआर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है।
जिला अस्पताल का भवन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वर्तमान जिला अस्पताल परिसर का ही विस्तारीकरण करने की प्रारंभिक डीपीआर तैयार कराई गई है। डीपीआर शासन को भेज दी है। जल्द ही डीपीआर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विस्तारीकरण के बाद जिला अस्पताल परिसर सुविधाजनक हो जाएगा। डॉ. सुनीता टम्टा सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें