फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घांघली में धधके गेहूं के खेत, 10 नाली फसल जलकर खाक

विज्ञापन
बैजनाथ के सिमार गांव में गौशालों में लगी आग - फोटो : GARUD
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के घांघली में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग से 10 नाली जमीन में पककर तैयार हुई फसल जल गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आधे खेतों की फसल को बचाया। प्रभावितों ने वन विभाग से नुकसान का मुआवजा देेने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घांघली के थान सेरे में आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैलने लगी और गेहूं के कई खेतों को चपेट में ले लिया। खेतों को जलता देखकर ग्रामीण दौड़े आए लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। विद्यालय से घर को लौट रहे शिक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने खेतों में आग लगी देखी तो वह भी रेडक्रॉस स्वयंसेवी प्रमोद जोशी को साथ लेकर खेतों में गए और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने लगे। हालांकि तब तक आग करीब 10 खेतों तक फैल गई थी। ग्रामीणों ने हरी टहनियों की मदद से आग को काबू किया। आग से मुन्नी जोशी, अनीता जोशी, रेखा गोस्वामी, मंजू जोशी, ललिता जोशी सहित करीब एक 12 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई।
आग बुझाने के दौरान युवक को आई चोट
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित क्वैराली गांव के एक युवक को आग बुझाने के दौरान चोट लग गई। युवक को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार क्वैराली निवासी पुष्कर कांडपाल (29) घर के समीप के जंगल में लगी आग को बुझाने गया था। इस दौरान पिरुल में उसका पैर फिसल गया। हादसे में उसके पैर में चोट लगी है। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक के पैर में प्लास्टर किया है।
विज्ञापन

खंतोली गांव में आग से गेहूं की फसल जली
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के खंतोली गांव में आग लगने से गेहूं की फसल जल गई। खंतोली निवासी देव राम पुत्र किशन राम ने गेहूं काटकर सुखाने के लिए खेत में रखा था। रविवार को अचानक गेहूं में आग लग गई। आग से आठ नाली के खेत में उगाई गई गेहूं की फसल जल गई। गेहूं की फसल में आग लगने से देव राम के सामने संकट खड़ा गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
जंगल की आग से सिमार में नौ गोशाला और 30 लूटे जले
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के जंगल में लगी आग सिमार गांव तक पहुंच गई। आग से नौ गोशाला और घास के 30 लूटे जल गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
बैजनाथ रेंज के सिमार गांव में सोमवार दोपहर बाद जंगल की आग आबादी में पहुंच गई। आधा घंटे तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहने पर ग्राम प्रधान ने फायर सर्विस बैजनाथ को सूचना दी। फायर सर्विस और ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। ग्राम प्रधान शीला कोरंगा और पूरन सिंह कोरंगा ने बताया कि वन विभाग की अनदेखी से जंगल की आग आबादी में पहुंच रही है। इधर, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और जनार्दन लोहुमी आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, चौकी क्षेत्र डंगोली के थानसेरा में भी गेहूं के खेतों में एकाएक आग लगने से काश्तकारों को हजारों रुपये की क्षति पहुंची है।

बागेश्वर के क्वैराली में जंगल की आग बुझाने के दौरान घायल हुआ युवक। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के घांघली में आग से जले गेहूं के खेत। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के घांघली में गेहूं के खेत में लगी आग बुझाते किसान। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें