बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में चुनाव को लेकर सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिका
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान और बाहरी जिलों से आए सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग की। सुरक्षा कर्मचारियों से निष्पक्ष और भय रहित माहौल में चुनाव संपन्न कराने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना सभी का दायित्व है। भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने में सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। इसमें लापरवाही और शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों से मतदान संपन्न कराकर वापस लौटने तक ईवीएम की पुख्ता सुरक्षा करने को कहा। बूथ पर सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराने और अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान पार्टियों के फोन नंबर शेयर कर संवाद बनाने के निर्देश दिए। एसपी अमित श्रीवास्तव ने सुरक्षा कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। यहां एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।