फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या भंडारी को मिला तीज क्वीन का खिताब

विज्ञापन
बागेश्वर एसपी आवास में तीज क्वीन दिव्या भंडारी को सम्मानित करते उपवा संगठन के पदाधिकारी। विज्ञप - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। एसपी आवास में हुए कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिव्या भंडारी को तीज क्वीन के पुरस्कार से नवाजा गया। गीता रावत को फर्स्ट रनर अप और प्रिया महर को दूसरे रनर अप का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

तीज महोत्सव का आयोजन उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कराया गया। उपवा जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार की देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। पुलिस परिवार की महिलाओं ने तीज क्वीन परिधान, ड्रेस, मेहंदी, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। पर्ची सिस्टम से प्रतिभागियों को अपनी-अपनी प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया। हरएक प्रतिभागी ने उल्लास के साथ अपनी प्रस्तुति से मन मोहा। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन विजेताओं का चयन किया गया। उपवा जिलाध्यक्ष ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संगठन हर पर्व पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जिसके माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं को अपने हुनर के प्रदर्शन का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें