फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और पुल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

विज्ञापन
बागेश्वर में सैनिक कल्याण कर्मचारियों के धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण। संव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मोहल्ला मंडलसेरा वासियों ने सड़क और पुल निर्माण के लिए शनिवार को पांचवें दिन भी बेमियादी धरना दिया। इस आंदोलन को कांग्रेस का भी साथ मिला है। कांग्रेसियों ने धरने में शामिल होकर लोगों की मांग को जायज बताया।
विज्ञापन

मंडलसेरा में आंतरिक मोटर मार्ग और जीतनगर में बनने वाले मोटर पुल की मांग के लिए मंडलसेरा के लोग पांच दिन से लोनिवि कार्यालय में धरने पर डटे हैं। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बालकृष्ण समेत कई कार्यकर्ता भी आंदोलन स्थल पहुंचे।
बालकृष्ण ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है। मंडलसेरा के लिए कई वर्ष पहले स्वीकृत सड़क और पुल का शिलान्यास के बाद भी निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क बनने से जहां लोगों को संकरे रास्तों की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं पुल का निर्माण होने से आवाजाही के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मांगों का पूर्ण रूप से समर्थन करती है।
आंदोलन पर बैठे लोगों ने भी सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मार्ग और पुल का निर्माण करवाने के लिए कहा। समस्या का जल्द निदान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस के अर्जुन देव, महेश पंत, रमेश चंद्र, रमेश गढ़िया, नंदन प्रसाद आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में सुजीत सिंह रावत, नयन सिंह खेतवाल, विजय परिहार, देव सिंह बिष्ट, सुरेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें