फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टीम छूटे लोगों का घर-घर जाकर कर रही टीकाकरण

विज्ञापन
बागेश्वर में बुजुर्ग को घर पर टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम टीकाकरण से छूटे लोगों को घर-घर जाकर टीके लगाने का कार्य कर रही है। कपकोट, कांडा, गरुड़, बागेश्वर में दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के साथ उन लोगों को भी घर जाकर टीके लगाए जा रहे हैं, जो किसी कारणवश कोरोना का टीका लगाने से छूट गए हैं। कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि मोबाइल टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का टीकाकरण कर रही है। कपकोट, कांडा, गरुड़, बागेश्वर में चिकित्सक, एनएनएम, फार्मासिस्ट की टीम लोगों को घर पर जाकर टीके लगा रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीम के माध्यम से अब तक 1836 दिव्यांग और 2219 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने में अक्षम बुजुर्ग लोगों को भी घर में ही टीके लगाए जा रहे हैं। टीम रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को घर पर जाकर टीके लगा रही है। इसके चलते 45-59 वर्ष और 60 से अधिक वर्ष में लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि जिले में 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और 45-59 वर्ष के बीच सौ प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 95 प्रतिशत युवाओं का भी टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 4310 लोगों को लगा टीका
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में टीकाकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों में कुल 4310 लोगों को टीकाकरण किया गया। जानकारी के अनुसार 2757 लोगों को कोविशील्ड की पहली और 1141 को दूसरी डोज लगाई गई। जबकि 14 लोगों को कोवाक्सिन की पहली और 398 को दूसरी डोज लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें