फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस संकट से नाराज कांग्रेसियों ने मनकोट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के मनकोट गांव में रसोई गैस संकट के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस का संकट खत्म नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मनकोट गांव में कांडा-बागेश्वर सड़क पर खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनकोट के ग्रामीणों के साथ मिलकर इंडेन गैस सर्विस के खिलाफ नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि पिछले महीने आई आपदा के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। कुछ गांवों में एक महीने से अधिक का समय बीतने पर भी गैस नहीं पहुंची।
गैस किल्लत से घिंघारुतोला, मनकोट, पंतक्वैराली, रवाईखाल, बमराड़ी आदि गांवों के लोग परेेशान हैं। गैस सर्विस में कई बार समस्या बताने पर भी ग्रामीण क्षेत्रों की सुध नहीं ली जा रही है। वहां पर बहादुर सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, गौरव पाठक, गंगा दत्त, सुरेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें