फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Sat, 01 Sep 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम के लिए तैयार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल चौरासि में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और मटकी फोड़ की मन मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए कई उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को मिठाईयां बांटी और उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। इधर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में बच्चों ने मन भावन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्रबंधन समिति के प्रबंधक नंदा बल्लभ भट्ट और प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी आदि थे। इधर  विवेकानंद इंका हिचौड़ी-कपकोट के सभागार में बच्चों ने सांस्कृतिक  कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य कृष्ण वर्द्धन जोशी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। ललित लोहनी और सुरेश चंद्र विचार रखे। वहां तरुण तिवारी, महेश पांडे, विनोद पांडे, सुनीता शाही, लक्ष्मण मर्तोलिया और योगेश बिष्ट आदि थे। छात्राओं ने हाथों में मनमोहक मेंहदी रचाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें