फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के बाजार में बढ़ी चहल-पहल तो पल-पल लगा जाम

विज्ञापन
बागेश्वर में मंगलवार को गोमती पुल के पास लगे जाम में फंसी स्कूल बस और अन्य वाहन। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ते ही जाम की समस्या भी आम गई है। नगर के विभिन्न मार्गों पर पूरे दिन जाम के हालात बने। एसबीआई तिराहे से तहसील मार्ग तक आधे घंटे से अधिक देर तक जाम लगा। जाम में स्कूल बस भी देर तक फंसी रही।
विज्ञापन

सोमवार को दिवाली की छुट्टियों के बाद बाजार, कार्यालय, स्कूल खुलते ही बाजार में भीड़ बढ़ गई। प्रवासियों के लौटने से टैक्सी स्टैंडों और बस स्टेशनों पर भी रौनक रही। पूरे दिन नगर के माल रोड, स्टेशन मार्ग, सरयू पुल, पिंडारी मार्ग, भागीरथी आदि स्थानों पर कई बार जाम के हालात बने। वहीं दोपहर बाद एसबीआई तिराहे से लेकर तहसील मार्ग तक लंबा जाम लग गया।
जाम के दौरान पुल पर भी वाहनों के कतार लगी रही। जाम के कारण पैदल चलने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वाहन चालकों को भी जाम में दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगरवासियों का कहना है कि बाजार में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि नगर में तैनात यातायात पुलिस जाम खुलवाते रही लेकिन अधिक भीड़ से पुलिस कर्मियों को भी यातायात नियंत्रण के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहनों ने रानीखेत में लगाया जाम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। हालांकि पुलिस कई बार यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान तक चला चुकी है, इसके बाद भी वाहन चालक मानने को तैयार नहीं रहते।
कई चौपहिया वाहन चालक भी मनमाने ढंग से बीच बाजार में वाहनों को खड़ा कर वहां से नदारद हो जाते हैं, जिस कारण वाहनों का जाम लग जाता है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए गांधी चौक, सुभाष चौक सहित तमाम स्थानों पर पार्किंग भी बनाई गई हैं। ये पार्किंग हमेशा पैक रहते हैं। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोग वाहनों को आड़ा तिरछा लगा देते हैं। आलम यह है कि लोगों को चालान का डर भी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें