फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताकर पोस्टमार्टम रुकवाया

Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे मृतक गंगा दत्त के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवलधार के समीप पाटली गांव निवासी गंगा दत्त भट्ट की मौत को साजिशन हत्या बताते हुए परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला अस्पताल के समक्ष प्रदर्शन कर पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली पुलिस ने 17 दिन से लापता पाटली निवासी गंगा दत्त भट्ट(52)पुत्र प्रेम बल्लभ का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव बरामद होने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि इसी स्थान पर पूर्व में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। 

पत्नी बोली, मुझे पहले से ही शक था
मृतक गंगा दत्त की पत्नी कमला ने कहा कि उन्हें पहले से ही शक था कि उनकी हत्या कर दी गई है। शव को देखकर स्पष्ट लग रहा है कि उन्हें किसी धारदार हथियार से या पत्थरों से कुचलकर मारा गया है। हत्या के बाद शव गधेरे में फेंक दिया गया है। परिजनों व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के समक्ष नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नही करती है तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। बाद में सीओ महेश जोशी सहित कोतवाल टीआर वर्मा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा कायम कर लिया है। वहां प्रधान सज्जन लाल, कमल टम्टा, रवि करायत, त्रिलोक पांडे, तारा दत्त, भगवती प्रसाद, नवल किशोर आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें