बागेश्वर। भांग की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहा। कोतवाल ने मय फोर्स मनकोट गांव में अभियान चलाया। इस दौरान आठ नाली में बोई गई भांग की फसल नष्ट की।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बृहस्पतिवार को मातहतों के साथ मनकोट गांव में छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर बोई गई भांग की फसल पकड़ी। पुलिस ने फसल नष्ट करने के साथ ही ग्रामीणों को उप्तादन से दूर करने की हिदायत भी दी। इस दौरान पुलिस ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को मादक पदार्थों की खेती की दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। यहां आन सिंह, हरीश चंद्र, माधवानंद, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश कनवाल, दुर्गा दत्त, उर्वादत्त आदि थे।