फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन दर्ज होंगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। लोगों को अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाना-चौकियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिटीजन पोर्टल के जरिये हर थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होगी। बागेश्वर जिले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी मुकेश कुमार ने ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था लागू होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के जरिये जिले के थानों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही सिटीजन पोर्टल की सेवा लांच कर दी गई है। अब फरियादियों को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिटीजन पोर्टल के जरिये सभी थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। पुलिस अधिकारी हर माह पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा करेंगे। इस व्यवस्था से फरियादियों और अपराध पीड़ितों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। पुलिस को भी किसी आपराधिक मामले की त्वरित सूचना मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी और कामकाज की मॉनीटरिंग भी आसान होगी। एसपी ने नागरिकों से पोर्टल के जरिये ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें