फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आठ दिन से लापता चल रहे युवक को ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम ने मंडलसेरा ग्राम पंचायत से तीन फरवरी को लापता हुए एक युवक को ढूंढ निकाला है। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कराकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मंडलसेरा गांव निवासी नंदी देवी ने तीन फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसमें उसने अपने पुत्र जीवन के गायब होने की बात कह उसे ढूंढने में सहयोग करने को कहा था। पुलिस ने जीवन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस के जरिए जीवन की लोकेशन नगर और इसके आसपास के अलावा अल्मोड़ा आदि स्थानों पर मिली। रविवार सुबह उसकी लोकेशन कठपुड़िया के पास मिलने पर टीम ने बरामद कर लिया। वर्मा ने बताया कि जीवन माता-पिता की डांट से परेशान होकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें