गोपेश्वर। चमोली-ऊखीमठ सड़क पर रविवार को धोतीधार में हुई कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई है। रविवार को भूपेंद्र सिंह, सूरज और सुभाष राणा, निवासी बैरागना गांव पर्यटन स्थल चोपता के सैर-सपाटे पर गए थे। यहां से लौटते वक्त शाम करीब चार बजे धोतीधार के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर गिरकर एक पेड़ पर अटक गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है।