फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को भूखा रखकर मारपीट करने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को भूखा रखकर मारपीट करने का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

कपकोट (बागेश्वर)। पत्नी से मारपीट करने के आरोपी पति को कपकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पत्नी को भूखा रखने का भी आरोप है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया है।
मंगलवार को हरसीला गांव की चंपा देवी ने कपकोट थाने आकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने पति पर रात से भूूखा रखने और कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला की हालत को देखते हुए थानाध्यक्ष नगरकोटी ने उसे भोजन कराया और सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद निजी खर्च से इलाज भी कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद उसके पति खुशी राम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि खुशी राम की दो शादियां हैं, उसकी एक पत्नी बागेश्वर और दूसरी पत्नी गांव में रहती है। वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323 और 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप, गिरफ्तार
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों युवकों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि गासी गांव के देवेंद्र सिंह (19) ने थाने में तहरीर दी। इसमें गांव के आनंद सिंह पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आनंद सिंह (22) के खिलाफ धारा 323, 427, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी आनंद सिंह को कपकोट थाने बुलाया गया तो उसने भी देवेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी। आनंद ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक शादी समारोह में भोजन वितरण के दौरान देवेंद्र और उसके बीच कहासुनी हुई थी। इस कारण देवेंद्र ने उसके खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराया है। एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनका धारा 151 के तहत चालान किया गया। दोनों युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया। इसके बाद युवकों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें