फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की दोनों सीटों पर फिर एक बार भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मतगणना केंद्र में मतों की गिनती के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम ले जाते मतग - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। बागेश्वर सीट में भाजपा के चंदन राम दास ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास को 12141 मतों से हराया है। चंदन राम वर्ष 2007 से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। बागेश्वर सीट में आप प्रत्याशी बसंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे हैं। कपकोट सीट भाजपा के सुरेश गढ़िया ने जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 4046 मतों से पराजित किया है। कपकोट सीट में भी आप प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बागेश्वर सीट में आठ तो कपकोट में 6 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। सबसे पहले पोस्टल और बैलेट मतपत्रों की गणना की गई। करीब 9 बजे से ईवीएम के मतों की गणना हुई। भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास पहले राउंड से ही अन्य प्रत्याशियों से आगे रहे। कांग्रेस और आप किसी भी चक्र में आगे नहीं रहे। पहले चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास को 2103 मत मिले। आप के बसंत कुमार को 1832 और कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास को 1704 मत मिले। दूसरे चक्र में भाजपा का आंकड़ा 4138, आप 2777, कांग्रेस का आंकड़ा 2719 पहुंच गया। तीसरे चक्र में भाजपा के मतों की संख्या 6467, आप 4332, कांग्रेस 3707, चौथे चक्र तक भाजपा ने 10052, आप 5468, कांग्रेस ने 5330 का आंकड़ा छू लिया था। पांचवें चक्र की गणना में भाजपा को 12676, कांग्रेस को 6235, आप को 6030 मत मिल चुके थे। भाजपा के चंदन राम दास ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6441 मतों की बढ़त बना चुके थे। छठे चक्र तक भाजपा को 15411, कांग्रेस को 7824, आप को 6777 मत मिले थे। सातवें चक्र में भाजपा ने 18412 का आंकड़ा छू लिया था। कांग्रेस को 9635, आप को 8129 मत मिल चुके थे। आठवें चक्र तक भाजपा 20543 मत हासिल कर चुकी थी। कांग्रेस को 11710, आप को 8816 मत मिले थे। नवें चक्र में भाजपा का आंकड़ा 22707, कांग्रेस 13933, आप 8774, दसवें चक्र में भाजपा 24259, कांग्रेस 14797, आप 11353, 11वें चक्र में भाजपा 26250, कांग्रेस 15437, आप 12930, 12वें चक्र में भाजपा 27888, कांग्रेस 16329, आप 14419, 13वें चक्र में भाजपा 30113, कांग्रेस 17828, आप 15175, 14वें और अंतिम चक्र तक भाजपा 30945, कांग्रेस 19094, आप 15768 मत हासिल कर चुकी थी। पोस्टल मतों में भाजपा को 1266, कांग्रेस को 976, आप को 341 मत मिले। इस प्रकार भाजपा ने 32211, कांग्रेस ने 20070 और तीसरे स्थान पर रही आप ने 16119 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने 12141 मतों से जीत हासिल की।
कपकोट सीट में भी भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया ने पहले चक्र से ही बढ़ बनाए रखी। पहले चक्र में भाजपा को 2075, कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 1644, आप प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय को 364 मत मिले। दूसरे चक्र में भाजपा का आंकड़ा 4586, कांग्रेस 3714, आप 611, तीसरे चक्र तक भाजपा 7291, कांग्रेस 5500, आप 762, चौथे चक्र तक भाजपा 9607, कांग्रेस 7061, आप 762, पांचवे चक्र तक भाजपा को 12279, कांग्रेस 9379, आप 749, छठे चक्र तक भाजपा 14987, कांग्रेस 12095, आप को 1060 मत प्राप्त हुए थे। सातवें चक्र में भाजपा ने 17883, कांग्रेस 14379, आप 1183 का आंकड़ा छू चुकी थी। भाजपा ने कांग्रेस से 3504 मतों की बढ़त बना ली थी। आठवें चरण तक भाजपा को 20303, कांग्रेस को 16324, आप को 1372 मत मिले थे। नौवें चक्र तक भाजपा को 22067, कांग्रेस 17851, आप 1631, 10वें चक्र तक भाजपा 23743, कांग्रेस 19491, आप 1993, 11वें चक्र में भाजपा ने 25620, कांग्रेस 21663, आप 2554 का आंकड़ा छू लिया था। 12वें चक्र में भाजपा 27487, कांग्रेस 23484, आप 2885, 13वें चक्र में भाजपा 29168, कांग्रेस 25158, आप 3347, 14वें चक्र तक भाजपा ने 30205, कांग्रेस ने 26123, आप ने 3444 मत हासिल किए थे। एक बूथ के ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से उसकी गिनती अंत में की गई। इसकी गणना के बाद भाजपा को 30278, कांग्रेस को 26295, आप को 3453 मत मिले थे। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 997, कांग्रेस को 934, आप को 76 मत मिले। इस प्रकार कपकोट सीट में 31275 मत प्राप्त कर भाजपा के सुरेश गढ़िया विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 27229, आप प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय को 3529 मत मिले। गढ़िया 4046 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें