बागेश्वर में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आदर्श कॉलोनी के लोग। संवाद
बागेश्वर। नगरपालिका के ज्वालादेवी वार्ड के लोग दो महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। तहसील रोड और आदर्श कॉलोनी में लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ईई को ज्ञापन देकर जल्द जल संकट से निजात दिलाने की मांग की।
तहसील रोड और आदर्श कॉलोनी के उपभोक्ताओं ने ईई को बताया कि वार्ड में नियमित पानी नहीं मिल रहा है। कई बार सप्ताह में एक या दो बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल संकट के चलते लोगों को हैंडपंप या प्राकृतिक स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। सरयू नदी से लोग पानी जुटा रहे हैं। कहा कि बार-बार विभाग में पेयजल संकट को दूर करने के लिए ज्ञापन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर खष्टी जोशी, विमला पंत, पूजा लोहनी, गीता जोशी, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद