फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलिया नृत्य दल ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बांधा समां

विज्ञापन
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में छलिया नृत्य का प्रदर्शन करते कलाकार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छलिया नृत्य दल अल्मोड़ा ने काफलीगैर, बिलौना और कठपुड़ियाछीना में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। दल के सदस्यों ने छपेली, कोरस सहगान और कुमाऊंनी गीतों पर प्रस्तुति देकर क्षेत्रवासियों का मन मोहा। गीत और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भी याद किया।
विज्ञापन

छोलिया नृत्य दल ने ‘ऐ गो रे ऐ गो आजादी का अमृत महोत्सव ऐगो’ और ‘लाल यां बहादुर हमीद कसा ज्वाना’ के माध्यम से लोगों का आजादी के वीर सपूतों की जीवनी से परिचय कराया। फोक संगीत और छलिया नृत्य के कई करतब दिखाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया। दल नायक पूरन बोरा ने बताया कि कार्यक्रम गीत एवं नाटक प्रभाग के तहत सूचना एवं प्रसारण विभाग बागेश्वर के माध्यम से कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमोद, राजन, राहुल, गोधन, नारायण, हरीश, भगवत, बसंत, दीवान आदि कलाकारों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें