बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए डॉक्टर के केबिन में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बागेश्वर। बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आए लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को मौसम खराब होने के बावजूद ओपीडी 340 पहुंची।
जिला अस्पताल में तैनात दो फिजिशियनों में से एक के अवकाश पर है। अस्पताल में एक ही फिजिशियन होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर, टाईफाइड, डायरिया के मरीज जांच के लिए आ रहे है। डॉ. यादव के अनुसार बीते कुछ दिनों से फेफड़े और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी।