बागेश्वर। एसओजी ने 3.62 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी स्मैक तस्करी और चोरी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि एसओजी प्रभारी एसआई प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरे बाईपास तिराहे पर एक युवक की तलाशी ली। आरोपी साहिल खेतवाल उर्फ हिमांशु (24) निवासी आरे के पास से स्मैक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी पर कोतवाली बागेश्वर में धारा 392, 411 और 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के मामले पूर्व से दर्ज हैं। संवाद