बागेश्वर के बमराड़ी में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संचार सेवा भंग होने से बीते दिनों हुए बारिश से नुकसान की जानकारी अब मिल रही है। बागेश्वर तहसील के बमराड़ी में एक पैदल पुलिया बह गई है। तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खेतों में मलबा पट गया है। इधर, जिला मुख्यालय के मेहनरबुंगा के आंबेडकर भवन का प्रांगण ध्वस्त होने से भवन को खतरा पैदा हो गया है।
बमराड़ी के प्रधान मोहन सिंह नगरकोटी ने एसडीएम बागेश्वर को ज्ञापन देकर बताया कि 19 अक्तूबर की तेज बारिश के दौरान बमराड़ी में किरपुट तोक को जोड़ने वाली पुलिया ध्वस्त हो गई। खेतों का भूकटाव हो गया है। मनरेगा से बनी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तटबंध बह गए हैं। खेतों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम ने क्षति का आकलन कराने की मांग की है।