बागेश्वर में प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मनरेगा कार्मिकों ने जून से मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मानदेय की मांग की।
बीडीओ आलोक भंडारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हमने अक्तूबर तक ब्लॉक के मानव दिवस और कार्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया है। पांच माह से मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले पांच माह का मानदेय नहीं दिया गया तो वे लोग मनरेगा के कार्यों का संचालन नहीं करेंगे। वहां पर जिला सलाहकार रितेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, उपाध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री मोहन राम आर्य, सचिव संतोष भट्ट, सह सचिव विशाल नेगी आदि थे।