फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रबुद्धजनों को सम्मानित

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रबुद्धजन सम्मान कार्यक्रम में वृष पुरुष मलड़ा को सम्मानित करते प्रदेश प्रवक्ता ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा की जिला इकाई ने प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन कर समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी समेत तमाम लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि सम्मान से अन्य लोगों को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, आरएसएस के जिला संघ चालक रणजीत सिंह भंडारी, विधानसभा प्रभारी दयाल सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह टंगड़िया, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा ने दिया सर्वाधिक रोजगार : सुरेश
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार से अधिक रोजगार किसी भी सरकार ने नहीं दिया। यही सब देखकर विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को बढ़ती उम्र के कारण यह पता नहीं है कि वे क्या बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें