फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में रसोई गैस का संकट गहराया, बैकलॉग डेढ़ हजार से अधिक पहुंचा

विज्ञापन
Backlog of LPG in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में रसोई का संकट गहराता जा रहा है। प्लांट से गैस की नियमित आपूर्ति न होने के कारण दिक्कत आई है। रीमा, चौगांवछीना क्षेत्र में पिछले 20 दिन से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। रसोई गैस की कमी से गैस का बैकलॉग डेढ़ हजार से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन रसोई गैस के दो वाहन मोटा हल्दू (हल्द्वानी) से दो वाहन बागेश्वर आते थे। इन दिनों अमूमन एक ही वाहन बागेश्वर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टरों और केएमवीएन में भाड़ा बढ़ाने को लेकर खींचतान चल रही है।
इस कारण गैस की आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। गैस की किल्लत से रीमा, चौगांवछीना क्षेत्र में पिछले 20 दिन से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। रीमा क्षेत्र में महीने की 4, 6, 8, 14, 18 और 25 तारीख को रसोई गैस की आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोग रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि रीमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार या शुक्रवार को रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी।
रवाईखाल, बहुली, सीमार में अगले बृहस्पतिवार को बंटेगी गैस
बागेश्वर। रवाईखाल, बहुली, सीमार क्षेत्र में हर बृहस्पतिवार को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत के कारण 2 दिसंबर को इस इलाके में रसोई गैस नहीं बंट पाएगी। अगले बृहस्पतिवार को इन इलाकों में गैस बंटेगी।
व्यावसायिक सिलिंडर में फिर 100 रुपये की बढ़ोत्तरी
बागेश्वर। व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में बृहस्पतिवार को सौ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 2078 से बढ़कर 2178 हो गए हैं। नवंबर में व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में 266 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। रसोई गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट खासकर छोटे व्यवसायी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें