फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर की लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी

विज्ञापन
बागेश्वर के नैलबिलाड़ी में हाथों में मेहंदी रचाकर मतदान का संदेश देतीं महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नैल-बिलाड़ी गांव में महिलाओं ने मेहंदी रचाकर मतदान का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों को इस महापर्व में अपनी भागीदारी अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप टीम की कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की के निर्देेशन में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर रेवती देवी, रमा कार्की, रीता कार्की, कौशल्या देवी, दीपा कार्की, सरस्वती देवी, देवकी देवी, किरन बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन

गांवों में पहुंचा मतदाता जागरूकता रथ
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वीप की टीम मतदाता जागरूकता रथ के साथ वज्यूला, जखेड़ा, गागरीगोल, जाख, दाड़िमखेत पहुंची। टीम ने मतदाताओं को प्रचार सामग्री भी बांटी। वहां पर आलोक पांडे, कैलाश प्रकाश चंदोला, हरीश फर्स्वाण, प्रमोद जोशी, उमेश जोशी, नीरज पंत आदि थे।
पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे कोरोना संक्रमित
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल की ओर से ताड़ीखेत ब्लॉक सभागार में मतदाता और कोरोना महामारी से बचाव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति पीपीई किट पहनकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

ताड़ीखेत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर मतदान प्रक्रिया में काफी सावधानियां बरती गई हैं। कहा कि मतदान करने के बाद ग्लब्स और मास्क कूड़ेदान में डालने होंगे। संक्रमित मतदाताओं को दूसरे एन 95 मास्क और पीपीईकिट पहनाकर मतदान कराया जाएगा। वहां पर आईसीडीएस की सुपरवाइजर हेमा त्रिपाठी, इतिहासकार डॉ. सावित्री कैड़ा रावत, बीईओ कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लाल सिंह हरकोटिया, समाज कल्याण अधिकारी नम्रता गौड़, आकांक्षा उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें