फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट अपहरणकांड का पांचवां आरोपी एसओजी की टीम ने दिल्ली से दबोचा

विज्ञापन
Arested For Kidnaping and Firauti
विज्ञापन
बागेश्वर। एसओजी ने कपकोट अपहरण कांड के फरार आरोपी को सात दिन बाद दिल्ली से धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी अपहरण कांड का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को बागेश्वर और अल्मोड़ा की एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी ने अपहरण में शामिल आरोपी मोहित टाकुली (19) निवासी सूपी (कपकोट) को बीते मंगलवार को सत्यम टैंट हाउस गली नंबर 4, जनकपुरी तिहाड़ जेल रोड नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके अनुसार धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी के एसआई कुंदन सिंह रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, नरेंद्र गोस्वामी, आरक्षी चालक राजेंद्र, आरक्षी गिरीश बजेली (सर्विलांस सेल) शामिल थे।
विज्ञापन

आठ सितंबर को कपकोट के अस्पताल में दवा लेने गए दो बच्चों का अपहरण हो गया था। एक बच्चे के पिता हर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांसी (कपकोट) की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था। चार अपहरणकर्ताओं को अगले दिन गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
नीरज ने मोहित के साथ बनाई थी अपहरण की योजना
बागेश्वर। पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज टाकुली ने अपने मित्र मोहित टाकुली के साथ मिलकर बच्चों के अपहरण की योजना बनाई थी। आरोपी विशाल आगरी, विकास पांडे और कमल कुमार आर्या को योजना में शामिल किया गया। आरोपी कमल आर्या के वाहन संख्या यूके 06 एजे 0040 से बागेश्वर पहुंचकर मोहित के माध्यम से उक्त दोनों बालकों को वाहन में बैठाया गया।
मोहित को बागेश्वर छोड़कर अन्य आरोपी बच्चों का अपहरण करके उन्हीं के मोबाइल फोन से परिजनों से छह लाख की फिरौती मांगी थी। इस दौरान एक अपहृत बालक के एटीएम से 25 हजार रुपये भी निकाले गए। 19 और 18 हजार रुपये की राशि गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई।
पहले पकड़े गए आरोपी
नीरज टाकुली (20) निवासी सूपी थाना कपकोट, विशाल आगरी (20) निवासी पालड़ीछीना थाना झिरौली बागेश्वर हाल निवासी पुलिस लाइन रुद्रपुर, विकास पांडे (19) निवासी आवास विकास न्यू एलआईसी कॉलोनी रुद्रपुर, कमल कुमार आर्या (25) निवासी शिवनगर वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप नौगपानाय तहसील खटीमा (उधमसिंहनगर) हाल शिवनगर वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप ऊधमसिंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें