फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ गांव बदियाकोट में बनने लगे बच्चों के आधार कार्ड

विज्ञापन
बागेश्वर के दूरस्थ गांव बदियाकोट में लगे शिविर में बच्चे का आधार कार्ड बनाते कर्मचारी। विज्ञप्त - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ और नेटवर्क विहीन गांव में बच्चों के आधार कार्ड बनने लगे हैं। शिक्षा विभाग ने गांव में आधार शिविर का आयोजन किया है। वी-सेट के इंटरनेट की मदद से आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। हालांकि इंटरनेट धीमा होने के कारण आधार कार्ड बनाने में काफी देरी हो रही है। जिसके कारण तीन दिन में केवल 40 आधार कार्ड ही बन पाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनने से बच्चों के बैंक खाते नहीं खुल पा रहे थे। जिसके कारण उन्हें डीबीटी का लाभ नहीं मिल रहा था। डीईओ बेसिक ने बदियाकोट में आधार शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। 24 मार्च से आधार शिविर लगाया गया है। आधार मास्टर ट्रेनर त्रिलोक सिंह खेतवाल और आधार सुपरवाइजर किशन सिंह कोश्यारी शिविर में बच्चों के आधार कार्ड बना रहे हैं। खेतवाल ने बताया कि गांव में नेटवर्क नहीं है। वी-सेट की मदद से आधार बनाने में काफी परेशानी हो रही है। शिविर में बच्चों के अलावा ग्रामीण भी उमड़ रहे हैं। रोजाना 300 लोग पहुंच रहे हैं लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण काम धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने बताया कि बदियाकोट में फिलहाल पांच अप्रैल तक शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पोस्टआफिस में नहीं बन रहे आधार कार्ड
बागेश्वर। बागेश्वर के पोस्टआफिस में बीेते 17 दिनों से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। आधार कार्ड न बनने से लोग परेशान हो गए हैं। पोस्टमास्टर केआर चुनेरा ने बताया कि प्रिंटर में आई खराबी के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। प्रिंटर ठीक कराने के लिए अल्मोड़ा प्रधान डाकघर भेज दिया गया था। अब तक ठीक होकर नहीं आया है। प्रिंटर के ठीक होने पर आधार कार्ड बनने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें